मिनीमाता महतारी जतन योजना: Mahtari Jatan yojana की सम्पूर्ण जानकारी

मिनीमाता महतारी जतन योजना: श्रम विभाग छत्तीसगढ़ महत्त्वपूर्ण योजनाओ में से एक है जिसके द्वारा भवन निर्माण एवं अन्य संनिर्माण क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिक महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक सुरक्षा के लिए शुरू किया गया है। इस सरकारी योजना का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को प्रसूति के दौरान आर्थिक सहायता राशि प्रदान करके मातृत्व को सुरक्षित और स्वस्थ बनाना है।

नाम परिवर्तन और इतिहास

  • पूर्व नाम:
    पहले इसे “भगिनी प्रसूति सहायता योजना” के नाम से जाना जाता था। कई जगह आज भी भगिनी प्रसूति सहायता योजना छत्तीसगढ़, prasuti sahayata yojana, bhagini prasuti sahayata yojana आदि नामों से जाना जाता हैं।
  • नाम परिवर्तन:
    23 मई 2022 को जारी अधिसूचना में संशोधन करते हुए इस योजना का नाम बदलकर “मिनीमाता महतारी जतन योजना” कर दिया गया। अधिसूचना पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

योजना का उद्देश्य और लाभ

उद्देश्य:

  • स्वास्थ्य सुधार:
    गर्भवती श्रमिक महिलाओं और उनके नवजात शिशुओं को उचित पोषण व स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएँ प्रदान करना।
  • आर्थिक सहायता:
    आर्थिक बोझ को कम करते हुए महिलाओं को प्रसूति के दौरान वित्तीय सहायता देना।
  • समाज में सुधार:
    श्रमिक महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाना।

लाभ राशि:

  • एकमुश्त भुगतान:
    विभाग द्वारा पात्र महिला श्रमिक को प्रसव पश्चात् एकमुश्त ₹20,000 की राशि प्रदान किया जाता हैं। पूर्व में mahtari jatan yojana का भुगतान दो  किश्तों में दिया जाता था। जिससे कई महिला श्रमिक दोनों किश्त का लाभ लेने से वंचित रह जाते थे। सभी पात्र महिला श्रमिक इस कल्याणकारी nirman shramik kalyan yojana का लाभ ले सके।

यह भी पढ़े-छत्तीसगढ़ श्रमिक पंजीयन 2025: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी सरल भाषा में | Shramev Jayate Portal Labour Registration Guide – (currentcharcha.com)

पात्रता मानदंड

  • पंजीयन अनिवार्य:
    Prasuti Sahayata Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला का 1 वर्ष पूर्व श्रमिक पंजीयन आवश्यक है।
  • सत्यापन:
    गर्भावस्था का सत्यापन अधिकृत डॉक्टर, एएनएम या मितानीन द्वारा किया जाना चाहिए।
  • लाभ सीमा:
    लाभ अधिकतम दो बार के प्रसव के लिए दिया जाता है।
  • पंजीयन अवधि:
    पंजीयन के 1 वर्ष के पश्चात ही लाभ की पात्रता मान्य होती है तथा प्रसव के 3 माह के भीतर आवेदन करना होता हैं।

मिनीमाता महतारी जतन योजना

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन:

स्टेप 1:
निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर जाये, जिला चुनकर अपने श्रमिक पंजियन क्रमांक प्रविष्ट करें। फिर विवरण देखे पर क्लिक करें।

स्टेप 2:
जिले चुनकर अपने श्रमिक पंजियन क्रमांक प्रविष्ट करें अब रजिस्टर मोबाइल नं. पर आये OTP को निर्दिष्ट स्थान में भरें और विवरण देखें पर क्लिक करें।

स्टेप 3:
योजना चुनें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें, जैसे आधार कार्ड, जच्चा बच्चा कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, स्व-घोषणा प्रमाण पत्र एवं नियोजन प्रमाण पत्र (Niyojan praman Patra Download करें)।

स्टेप 4:
जानकारी जमा करने के पश्चात ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5:
सत्यापन के पश्चात Prasuti Sahayata Yojana की राशि का भुगतान DBT के माध्यम से महिला श्रमिक के खाते में किया जाता है।

टीप- यदि आपके पास Shram Card नहीं है तो आप इस लेख के माध्यम से Shram Card Download कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना: श्रमिक परिवारों की बेटियों के सशक्तिकरण हेतु छत्तीसगढ़ सरकार की वित्तीय सहायता योजना – (currentcharcha.com)

योजना के प्रमुख लाभ और बिंदु

  • एकमुश्त भुगतान:
    प्रसूति के पश्चात एकमुश्त भुगतान।
  • आर्थिक सुरक्षा:
    कम आय वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना।
  • स्वास्थ्य सुधार:
    उचित पोषण के माध्यम से माँ और बच्चे का स्वास्थ्य सुनिश्चित करना।
  • सामाजिक जागरूकता:
    समाज में जागरूकता फैलाना और मातृत्व संबंधी समस्याओं को दूर करना।

महत्त्वपूर्ण लिंक

आवेदन करें

Cg Labour Yojna Sthiti देखें

विभागीय वेबसाइट

Shram Card Download

समस्याएं आने पर क्या करें? (हेल्पलाइन और संपर्क)

  • हेल्पलाइन नंबर: Toll Free No. – 0771-3505050
  • ऑफिशियल वेबसाइटयहां क्लिक करें
  • जिला श्रम अधिकारी से सीधे संपर्क करें। अपने जिले के कार्यालय का पता वेबसाइट पर मिलेगा।

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

प्रश्न 1: मिनीमाता महतारी जतन योजना क्या है?

उत्तर: छत्तीसगढ़ सरकार के पंजीकृत महिला श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

प्रश्न 2: इस योजना के लाभान्वित महिला श्रमिकों को क्या लाभ मिलता है?

उत्तर: पात्र महिला श्रमिकों को एकमुश्त 20,000 की राशि प्रदान किया जाता है।

प्रश्न 3: मिनीमाता महतारी जतन योजना का लाभ कौन ले सकता है?
उत्तर: श्रम विभाग के अंतर्गत पंजीकृत महिला श्रमिक, जिनका पंजीयन 1 वर्ष पूर्व हो चुका है, इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

प्रश्न 4: इस योजना में कितनी बार प्रसूति लाभ मिल सकता है?
उत्तर: प्रसूति लाभ केवल अधिकतम दो बार के प्रसव के लिए दिया जाता है।

प्रश्न 5: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में क्या-क्या दस्तावेजों की आवश्यकता होती है?
उत्तर: पहचान पत्र, गर्भावस्था प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पंजीयन संबंधी दस्तावेज, Niyojan praman Patra आदि।

निष्कर्ष

मिनीमाता महतारी जतन योजना एक महत्वपूर्ण पहल है जो निर्माणी कर्मकार के रूप में कार्यरत कम आय वर्ग की श्रमिक महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक स्वास्थ्य, पोषण और आर्थिक सहायता प्रदान करती है। यह योजना न केवल मातृत्व के समय आर्थिक बोझ को कम करती है, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यदि आप इस योजना के लाभार्थी हैं या इससे संबंधित अधिक जानकारी चाहते हैं, तो ऊपर दिए गए चरणों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

⚠️ ध्यान दें:

currentcharcha.com पर प्रकाशित सभी लेख, समाचार अपडेट, सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी, तथा अन्य सामग्री इंटरनेट एवं विभिन्न स्रोतों से एकत्रित की गई है। यह वेबसाइट किसी भी सामग्री की सटीकता, पूर्णता, या प्रामाणिकता की गारंटी नहीं देती है। पाठकों से अनुरोध है कि किसी भी जानकारी को अंतिम मानने से पहले संबंधित आधिकारिक स्रोतों (जैसे सरकारी वेबसाइट, प्रमाणित समाचार पत्र, या अधिसूचना) से सत्यापन अवश्य करें।

हमारे WhatsApp Group से जुड़े Join Now
हमारे Telegram Group से जुड़े Join Now
हमारे Instagram Group जुड़े Join Now
Sharing Is Caring:

Leave a Comment